निजी स्कूलों पर मनमाना पैसा वसूलने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुजर्य पासवान, गुमला गुमला में निजी स्कूल मनमाना फीस वसूल रहे हैं. इससे अभिभावकों में आक्रोश है. लोगों की शिकायत के बाद डीसी गौरीशंकर मिंज गंभीर हैं. उन्होंने 11 अप्रैल को इस संबंध में बैठक बुलाये हैं. इसमें सभी निजी स्कूल के एचएम, चेंबर के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, शिक्षा विभाग के लोग रहेंगे. बैठक में निजी […]
विज्ञापन
दुजर्य पासवान, गुमला
गुमला में निजी स्कूल मनमाना फीस वसूल रहे हैं. इससे अभिभावकों में आक्रोश है. लोगों की शिकायत के बाद डीसी गौरीशंकर मिंज गंभीर हैं. उन्होंने 11 अप्रैल को इस संबंध में बैठक बुलाये हैं. इसमें सभी निजी स्कूल के एचएम, चेंबर के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, शिक्षा विभाग के लोग रहेंगे. बैठक में निजी स्कूलों द्वारा लिये जा रहे फीस तय होंगे. संभवत: हर साल री-एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त होगी.
वहीं स्कूल बस में ज्यादा पैसा लिये जाने पर भी अंकुश लगेगा. स्कूल में किताब व कॉपी बेचने पर प्रतिबंध लगेगा. बैठक को लेकर सभी निजी स्कूल के एचएम डरे हुए हैं. वे अपने बचाव के लिए विषय तैयार कर रहे हैं. वहीं अभिभावक भी गुस्सा में हैं. अगर फीस कम नहीं होता है तो आंदोलन तेज होगा. अभिभावक की नजर डीसी के साथ होने वाली बैठक पर है. डीसी का आदेश निकला है कि बैठक में सभी को आना अनिवार्य है.
स्कूल में किताब नहीं बेचना है : जेट का आदेश है. किसी भी स्कूल परिसर में किताब व कॉपी की बिक्री नहीं करना है. इस पर रोक है. स्कूल प्रबंधन भी किसी विशेष दुकान से अभिभावकों को कॉपी व किताब खरीदने के लिए नहीं कह सकते हैं. जेट ने जिले के डीसी को इसका अनुपालन भी करने के लिए कहा है. लेकिन गुमला में जेट के नियम की धज्जी उड़ रही है.
प्राइवेट टीचरों पर दबाव : अगर कोई शिक्षक निजी स्कूल में प्रतिदिन मेहताना पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं, तो उनके ऊपर भी स्कूल प्रबंधन का दबाव है. एक शिक्षक को साल में कम से कम दस बच्चे को स्कूल में लाकर नामांकन कराना है.
नामांकन कराना टेढ़ी खीर : गुमला में कुछ स्कूलों में तो बच्चों का नामांकन कराना टेढ़ी खीर है. सीट खाली नहीं है. या फिर बाद में आइयेगा यह कहकर अभिभावकों को परेशान किया जाता है. इसका मुख्य मकसद स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावक से नामांकन के अलावा अलग से पैसा वसूलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










