दो अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजे गये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : गुमला पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है. इनमें शिवपुर गांव के नंदु उरांव व डेवीडीह गांव के करमा उरांव है. दोनों शातिर अपराधी हैं. क्राइम करने के अलावा हथियार सप्लाई करते थे. पुलिस ने पहले नंदु को पकड़ा. उसी की निशानदेही पर करमा को गिरफ्तार किया गया. इसमें पुलिस ने नंदु को […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है. इनमें शिवपुर गांव के नंदु उरांव व डेवीडीह गांव के करमा उरांव है. दोनों शातिर अपराधी हैं. क्राइम करने के अलावा हथियार सप्लाई करते थे. पुलिस ने पहले नंदु को पकड़ा. उसी की निशानदेही पर करमा को गिरफ्तार किया गया. इसमें पुलिस ने नंदु को जेल भेज दिया है, जबकि करमा से अभी पूछताछ कर रही है. करमा को नौ अप्रैल को जेल भेजा जायेगा.
इन दोनों अपराधियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया है. वहीं दोनों के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अनिल शर्मा को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी क्राइम की योजना बना रहे हैं. इसी पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अपराधियों को पकड़ा.
थाना प्रभारी ने बताया कि नंदु उरांव तूफानी बाबा के साथ रहता था. कुछ दिन पहले नंदु के घर से पुलिस को हथियार मिला था. वह हथियार तूफानी का था. लेकिन नंदु नहीं पकड़ाया था. तब से पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थी और मंगलवार को उसे पकड़ा. कुछ माह पहले तूफानी बाबा गुमला में एके 47 लेकर घूम रहा था. यह हथियार करमा उरांव चैनपुर से लाया था और दिया था. बाद में जिसके पास से लाया था. उसे वापस कर दिया था. करमा के ऊपर लूटपाट करने व लेवी मांगने के दो मामले दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










