26 वर्ष में एक चापानल लगा, वह भी खराब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : गुमला से 13 किमी दूर लांजी गांव में मात्र एक चापानल लगा है. यह चापानल 26 वर्ष पहले 1989 में लगा था. जो आज बेकार है. इस कारण लोगों का हर गरमी में पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. इस संबंध में गांव के लोगों ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को पत्र […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला से 13 किमी दूर लांजी गांव में मात्र एक चापानल लगा है. यह चापानल 26 वर्ष पहले 1989 में लगा था. जो आज बेकार है. इस कारण लोगों का हर गरमी में पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. इस संबंध में गांव के लोगों ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा है. जिसमें लोगों ने कहा है कि लांजी गांव एनएच के किनारे है.
विपता साहू के घर के सामने एक चापानल लगा था. लेकिन वह खराब हो गया. गांव में 25 परिवार है. जिसके सामने पानी की विकट समस्या है. गांव के लोगों ने नया चापानल लगवाने की मांग की है. ज्ञापन में विपता साहू, बाबूलाल साहू, विनोद साहू, प्रवेश साहू, सरिता देवी, शिव साहू, संदीप साहू, गोविंद साहू, दीपक साहू, गोपाल साहू, भागीरथ साहू, मदन साहू, हरिंद्र साहू, घमड़ साहू, जगेश्वर साहू का नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










