हार्डकोर नक्सली पकड़ाया, भेजा जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : रायडीह थाना की पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली कांसीर गांव के सामू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे कांसीर जंगल से पकड़ा है. पूछताछ में उसने कई जानकारी दी है. वर्ष 2013 के चार अप्रैल को चैनपुर थाना की पुलिस पार्टी पर हमला कर पांच जवानों को मारने, छह […]
विज्ञापन
गुमला : रायडीह थाना की पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली कांसीर गांव के सामू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे कांसीर जंगल से पकड़ा है. पूछताछ में उसने कई जानकारी दी है. वर्ष 2013 के चार अप्रैल को चैनपुर थाना की पुलिस पार्टी पर हमला कर पांच जवानों को मारने, छह अप्रैल को चैनपुर थाना पर हमला करने, ब्लॉक व अंचल कार्यालय पर हमला कर बम विस्फोट कर उड़ाने का आरोप है.
चैनपुर थाना का मामला होने के कारण सामू को रायडीह पुलिस ने चैनपुर पुलिस को सौंप दिया. पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा है. जानकारी के अनुसार रायडीह थाना की पुलिस अभियान में निकली थी. तभी पुलिस को देख कर वह भागने लगा था. पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. बताया जा रहा है कि सामू संगठन से छुी लेकर अपने घर परिवार के सदस्यों से मिलने आ रहा था. तभी पुलिस ने उसे पकड़ा है. थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना पर अभियान पर निकली थी. तभी सामू को पकड़ा गया. वह चैनपुर थाना में तीन मामलों में नामजद आरोपी है.
बीएलओ की बैठक आज : भरनो. प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा सभागार में सात अप्रैल को 11 बजे से प्रखंड के सभी बीएलओ की बैठक होगी. जानकारी बीडीओ श्वेता वेद ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










