रांची से जत्था यात्रा निकल कर गुमला पहुंची
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : हनुमान की जन्म स्थली आंजनधाम, पंपापुर पहाड़ पर सबरी आश्रम, किष्किंधा पर्वत, सुग्रीव गुफा को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर श्री रामभक्त हनुमान जन्मभूमि मंडल रांची के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जन्मस्थली आंजन धाम में पांच झंडा की स्थापना किया गया. इससे पहले भक्तों की टोली रांची […]
विज्ञापन
गुमला : हनुमान की जन्म स्थली आंजनधाम, पंपापुर पहाड़ पर सबरी आश्रम, किष्किंधा पर्वत, सुग्रीव गुफा को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर श्री रामभक्त हनुमान जन्मभूमि मंडल रांची के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जन्मस्थली आंजन धाम में पांच झंडा की स्थापना किया गया.
इससे पहले भक्तों की टोली रांची के अपर बाजार महावीर चौक से जत्था यात्रा के रूप में महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर तपोवन मंदिर पहुंचा. जहां विधिवत रूप से पूजन कर अंजन ग्राम के लिए रवाना हुए. बेड़ो, भरनो, डड़हा, सिसई, सिलाफारी, लांजी, गुमला, टोटो आदि स्थानों पर जत्था यात्रा का फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया.
जत्था यात्रा में सूरज संगम के संयोजक सुशील कुमार, अनुप कुमार, बालमित्र मंडल के राम वर्मा, अशोक मुंडा, बहावलपुरकी पंजाबी समाज के अंचल किंगर, रविदास परिवार के उदय रविदास, श्री शिव बारात आयोजन समिति कृष्णा नगर कॉलोनी के अशोक कुमार बजाज, श्रीराम भक्त हनुमान जन्मभूमि मंडल रांची के संस्थापक पी सीरीज कंपनी के डायरेक्टर एवं प्रोडय़ूसर राहुल गुप्ता, छोटानागपुर क्लब रामनवमी पूजा समिति के भरत वर्मा, रेणु देवी, सुमित वर्मा, नेहा वर्मा, खुशबु वर्मा आदि शामिल थे. जत्था में सभी लोग अपने-अपने हाथों में एक-एक हनुमान झंडा के लेकर चल रहे थे. गुमला पहुंचने पर टावर चौक में हिंदू जागरण मंच के सुमन कुमार, संजय वर्मा, श्याम साहू, यशवंत साहू, शंकर विश्वकर्मा, निक्की सोनी, सुशील कुमार सहित कई लोगों ने स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










