दो दिन में कार्ययोजना बनायें

Updated:
विज्ञापन

डीडीसी ने वार्षिक कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारी से बैठक की गुमला : गुमला जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक कार्ययोजना बजट बनाने को लेकर हुई बैठक में डीडीसी अंजनी कुमार ने जिले के सभी बीडीओ, बीपीओ व रोजगार सेवकों को दो दिन के अंदर वार्षिक कार्ययोजना बना कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. गुरुवार को […]

विज्ञापन

डीडीसी ने वार्षिक कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारी से बैठक की

गुमला : गुमला जिला प्रशासन द्वारा वार्षिक कार्ययोजना बजट बनाने को लेकर हुई बैठक में डीडीसी अंजनी कुमार ने जिले के सभी बीडीओ, बीपीओ व रोजगार सेवकों को दो दिन के अंदर वार्षिक कार्ययोजना बना कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. गुरुवार को विकास भवन गुमला में हुए इस बैठक में डीडीसी ने कहा कि इस बार का कार्ययोजना गत वर्ष से भी बेहतर होना चाहिए. योजना में मुख्य रूप से किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करानेवाली योजना शामिल करें. जिले में कृषि को हर हाल में बढ़ावा देना है.

इसलिए कार्ययोजना में तालाब, डोभा व डाड़ी जैसे सिंचाई सुविधाओं को मुख्य रूप से शामिल करें. साथ ही ऐसे योजनाओं का भी चयन करें. जिससे गांव व शहर का विकास संभव हो. इसके अलावा बीआरजीएफ की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने जिले में विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित पंचायत भवनों की स्थिति पर चर्चा की. इसमें बताया गया कि अभी पूरी तरह से सभी स्थानों पर पंचायत भवन नहीं बनाया जा सका है. इस पर डीडीसी ने चिंता प्रकट करते हुए जल्द ही भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण कर उपयोगिता के संबंधित पदाधिकारी को हैंडओवर करने का निर्देश दिया.

वहीं पंचायती राज पर चर्चा करते हुए डीडीसी ने बताया गया कि पंचायत राज के तहत होनेवाले सभी कार्यो का लेखा-जोखा ऑनलाइन अपलोड करना है. प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार ने सुझाव देते हुए कहा कि गत वर्ष की उपलब्धि के आधार पर कार्ययोजना बनायें. जो गड़बड़ियां हो चुकी है.

उसे सुधारें और बेहतर ढंग से काम करें. श्री कुमार ने यह भी कहा कि कार्ययोजना तैयार होने के बाद स्थल पर कार्य जब शुरू हो जायेगा तो संबंधित प्रखंड के बीडीओ का निरीक्षण करें. कार्य की गुणवत्ता को देखें और अपनी उपस्थिति मे बेहतर काम करायें. उन्होंने कहा कि सभी विभागों में कंप्यूटर आधारित काम होता है. जो भी कार्य होता है. उसका लेखा-जोखा कंप्यूटर में अपलोड करना होता है. इसलिए सभी स्थानों के कंप्यूटर अपडेट रखें. बैठक में नैप निदेशक नयनतारा केरकेा, रजनी कांत, इरफान आरीफ सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ व रोसे उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola