भेदभाव के कारण महिलाएं शोषित : चैताली

Updated:
विज्ञापन

8 गुम 30 में कार्यक्रम में महिलाएं.गुमला. नेहरू युवा केंद्र व मयूरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, रूढि़वादी प्रथा व नशा उन्मूलन पर वाद-विवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य अनीता देवी ने कहा कि देश में महिलाओं को पुरुष के समान का दर्जा दिया गया […]

विज्ञापन

8 गुम 30 में कार्यक्रम में महिलाएं.गुमला. नेहरू युवा केंद्र व मयूरी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण, रूढि़वादी प्रथा व नशा उन्मूलन पर वाद-विवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य अनीता देवी ने कहा कि देश में महिलाओं को पुरुष के समान का दर्जा दिया गया है. इसके बाद भी महिलाएं पिछड़ी हुई. इसका कारण शिक्षा का अभाव है. वार्ड सदस्या ने महिलाओं को शिक्षित होने पर बल दिया. ट्रस्ट की सचिव चैताली सेन गुप्ता ने कहा कि समाज में व्याप्त रूढ़ीवादी प्रथा एवं भेदभाव के कारण महिलाएं शोषित है. इसके खिलाफ महिलाएं सामने आकर आंदोलन करना होगा. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट का परिणाम है कि वीर शहीद तेलंगा खडि़या की जन्मस्थली मुरगू को आदर्श गांव का दर्जा प्राप्त हुआ है और गांव विकास की राह पर है. इसके लिए सबों के सहयोग की आवश्यकता है. कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, सीमा सोनी, पूजा कुमारी, अनुराधा देवी, बसंत गुप्ता आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए नशा उन्मूलन व रूढि़वादी प्रथा को दूर करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola