गुमला में 23 मार्च को सरहुल जुलूस निकलेगा
अध्यक्ष गंगाधर भगत व सचिव दीपनारायण उरांव बने8 गुम 28 में, बैठक में केंद्रीय सरहुल समिति के लोग. गुमला. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक दुंदुरिया स्थित सरना क्लब भवन में हुई. मौके पर सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने व भव्य रूप से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. गुमला शहर में 23 मार्च […]
अध्यक्ष गंगाधर भगत व सचिव दीपनारायण उरांव बने8 गुम 28 में, बैठक में केंद्रीय सरहुल समिति के लोग. गुमला. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति गुमला की बैठक दुंदुरिया स्थित सरना क्लब भवन में हुई. मौके पर सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने व भव्य रूप से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. गुमला शहर में 23 मार्च को जुलूस निकाला जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष गंगाधर भगत व सचिव दीपनारायण उरांव को बनाया गया है. इससे पहले गत वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में कमलेश उरांव, सागर उरांव, लालदेव भगत, संजय कुमार भगत, बसंत उरांव, फकीरचंद उरांव, गोविंदा टोप्पो, चुमनू उरांव, कमल उरांव, मंगलाचरण उरांव, देवराम भगत, विनोद भगत, जगदीप उरांव, जयप्रकाश उरांव, ब्रजमोहन उरांव, सुखदेव भगत, महावीर उरांव, सुखराम उरांव, बंधना भगत, कुरा उरांव, सहदेव तिर्की, विनय कुमार भगत सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










