नवरत्न गढ़ के विकास के लिए 2.70 करोड़ मिला
नवरत्न गढ़ के विकास व संरक्षण की पहल शुरूपुरातात्विक विभाग ने नवरत्न गढ़ का डीपीआर बनाया हैप्रतिनिधि, गुमलावर्ल्ड हेरिटेज में शामिल नवरत्न गढ़ के विकास व संरक्षण के लिए पुरातात्विक विभाग पहल शुरू कर दी है. इसके लिए तीन करोड़ 27 लाख रुपये का डीपीआर बना है. इसमें 2.70 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को प्राप्त […]
नवरत्न गढ़ के विकास व संरक्षण की पहल शुरूपुरातात्विक विभाग ने नवरत्न गढ़ का डीपीआर बनाया हैप्रतिनिधि, गुमलावर्ल्ड हेरिटेज में शामिल नवरत्न गढ़ के विकास व संरक्षण के लिए पुरातात्विक विभाग पहल शुरू कर दी है. इसके लिए तीन करोड़ 27 लाख रुपये का डीपीआर बना है. इसमें 2.70 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है. यह पैसा छह माह पहले ही गुमला को प्राप्त हुआ है. लेकिन भवन प्रमंडल विभाग टेंडर निकालने में देरी कर रहा है. जिस कारण नवरत्न गढ़ के संरक्षण व विकास का काम शुरू नहीं हो सका है. हालांकि प्रशासन का दबाव है कि जल्द टेंडर निकाल कर काम शुरू करें. पुरातात्विक विभाग के लोग सिसई प्रखंड के नगर स्थित नवरत्न गढ़ पहुंच कर इसका अवलोकन भी किये. इसके बाद इसके विकास व संरक्षण के लिए डीपीआर बनाया गया. इसका कैसे विकास होगा, उसका पूरा खाका तैयार है.नवरत्न गढ़ के विकास व संरक्षण के लिए जिला को पैसा प्राप्त है. लेकिन अभी तक निविदा क्यों नहीं निकाला जा रहा है. इसका पता करते हैं. आने वाली पीढ़ी के लिए इतिहास को बचाना जरूरी है.गौरी शंकर मिंज, डीसी, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










