दिन भर फगुआ गीतों पर थिरके लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : जिले में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनायी गयी. छिटपुट घटनाओं को छोड़ सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनायी गयी. इस बार गुमला के लोगों ने सूखी होली खेली. रंग के बजाय अबीर से होली खेल पानी बचाया. प्रभात खबर ने लोगों से पानी बचाने की अपील की थी. होलिका […]
विज्ञापन
गुमला : जिले में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनायी गयी. छिटपुट घटनाओं को छोड़ सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनायी गयी. इस बार गुमला के लोगों ने सूखी होली खेली. रंग के बजाय अबीर से होली खेल पानी बचाया. प्रभात खबर ने लोगों से पानी बचाने की अपील की थी.
होलिका दहन के बाद से गुमला में होली पर्व पर अबीर लगा कर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था. कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. चेंबर ऑफ कॉमर्स, सदभावना समिति, आदिवासी छात्र संघ, सुड़ी समाज, रौनियार समाज, प्रेस एसोसिएशन गुमला ने अलग अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह मनाया. पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










