घाघरा की चार लड़कियां गायब
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच देने का आरोप, मामला दर्ज घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड के पोढ़ा गांव की चार लड़कियां पांच महीने से गायब हैं. इनमें नंदलाल उरांव की बेटी काजल कुमारी, बंधन उरांव की बेटी प्रीति कुमारी, सुरेंद्र उरांव की बेटी प्रियंका कुमारी व अघंदवार उरांव की बेटी सरोज कुमारी शामिल हैं. सभी […]
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच देने का आरोप, मामला दर्ज
घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड के पोढ़ा गांव की चार लड़कियां पांच महीने से गायब हैं. इनमें नंदलाल उरांव की बेटी काजल कुमारी, बंधन उरांव की बेटी प्रीति कुमारी, सुरेंद्र उरांव की बेटी प्रियंका कुमारी व अघंदवार उरांव की बेटी सरोज कुमारी शामिल हैं. सभी की उम्र 15 से 17 साल है.
ये लोग गांव के ही स्कूल में पढ़ते थे. आरोप है कि मानव तस्करों ने उन्हें उत्तर प्रदेश में ले जाकर बेच दिया है. इसकी प्राथमिकी परिजनों ने थाने में दर्ज करायी है. पुलिस अबतक इन लड़कियों को खोजने में विफल रही है. गरीबी से जूझ रहे परिजन पैसा उधार लेकर उत्तर प्रदेश में अपनी बेटियों को खोजने गये थे. पर कहीं सुराग नहीं मिला. लड़कियों को खोजने में सुस्त पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
पुलिस के खिलाफ 19 फरवरी को ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. परिजनों ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी लिखित रूप से इसकी जानकारी दी है. जांच में पता चला है कि ये लड़कियां किसी ईंट भट्ठे में हैं. उनकी बरामदगी के लिए पूरा प्रयास हो रहा है.
पंकज सिंह, थाना प्रभारी, घाघरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










