गलत करनेवालों पर सीधी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : गुमला जिला में मनरेगा एक्शन प्लान को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने को लेकर बुधवार को विकास भवन गुमला में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में मनरेगा आयुक्त राहुल पुरवार उपस्थित हुए. बैठक में आइपीपीइ के तहत तैयार की जाने वाली मनरेगा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया. वार्षिक कार्ययोजना बनाने के […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला जिला में मनरेगा एक्शन प्लान को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने को लेकर बुधवार को विकास भवन गुमला में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में मनरेगा आयुक्त राहुल पुरवार उपस्थित हुए. बैठक में आइपीपीइ के तहत तैयार की जाने वाली मनरेगा पर विशेष रूप से चर्चा किया गया.
वार्षिक कार्ययोजना बनाने के लिए मनरेगा के तहत पूर्व में किये गये कार्यो की समीक्षा की गयी. साथ ही मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर विशेष रूप से बल दिया गया. ताकि मनरेगा के तहत होने वाले कार्य बेहतर ढंग से हो सके और ग्रामीण क्षेत्रोंकी वास्तविक जरूरतों को पूरा कियाजा सके.
आइपीपीइ के तहत होगा मनरेगा कार्याेका चयन : मनरेगा आयुक्त राहुल पुरवार ने कहा कि पूर्व में परंपरागत ढंग से योजना तैयार होता था. लेकिन इस वित्तीय वर्ष 2014-15 में आइपीपीइ के तहत योजनाओं का चयन होगा. इसके लिए गांव का सोशल मैप, सीजनली मैप सहित गांव का सर्वे कर योजना तैयार करना है. योजनाओं के चयन के बाद उसके सफल क्रियान्वयन और योजना को धरातल पर उतारने
के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है.
इसमें जिले के अन्य विभागों को अभिशरण कर कार्य करना है. इसके लिए कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान्न विभाग व भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित कर काम करें. सामंजस्य स्थापित नहीं होने के कारण कार्य सही से नहीं हो पा रहा है. इस संबंध में मनरेगा आयुक्त ने कार्यप्रणाली में एक सप्ताह के अंदर सुधार कर 20 फरवरी तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश उपायुक्त गौरी शंकर मिंज को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










