80 हजार की आबादी पर एक भी शौचालय नहीं

Updated at : 18 Feb 2020 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
80 हजार की आबादी पर एक भी शौचालय नहीं

एनएच 75 स्थित मुख्यालय आनेवाले यात्रियों को होती है परेशानी नियमित बाजार के अलावा हाट -बाजारभी लगता है रमना : 80 हजार की आबादी वाले रमना प्रखंड में एक भी सामुदायिक शौचालय नहीं होने लोगों को काफी परेशानी होती है. विशेष कर चार राज्यों को जोड़नेवाले एनएच 75 पर अवस्थित प्रखंड मुख्यालय रमना में सामुदायिक […]

विज्ञापन

एनएच 75 स्थित मुख्यालय आनेवाले यात्रियों को होती है परेशानी

नियमित बाजार के अलावा हाट -बाजारभी लगता है
रमना : 80 हजार की आबादी वाले रमना प्रखंड में एक भी सामुदायिक शौचालय नहीं होने लोगों को काफी परेशानी होती है. विशेष कर चार राज्यों को जोड़नेवाले एनएच 75 पर अवस्थित प्रखंड मुख्यालय रमना में सामुदायिक शौचालय के अभाव में यात्रियों को काफी असुविधा होती है. विदित हो कि यहां नियमित बाजार के अलावा सप्ताह में दो हाट बाजार भी लगते हैं. इसमें काफी संख्या में रोजमर्रा के सामान के लिए ग्रामीणों को भीड़ रहती है.
सामुदायिक शौचालय खासकर महिला यात्रियों को शर्मसार होना पड़ता है. रमना बाजार में सामुदायिक शौचालय बनवाना इस क्षेत्र के हर चुनाव में प्रत्याशियों के समक्ष चुनावी मुद्दा तो रहता है. लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा समाप्त हो जाता है. इसको लेकर स्थानीय लोग अपने को ठगा महसूस करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola