वृद्ध ने आत्महत्या की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 12:05 AM
भरनो : प्रखंड के अताकोरा गांव निवासी वृद्ध जोगी उरांव (65) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात की है. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. मृतक की पत्नी मैने उराइंन ने पुलिस […]
भरनो : प्रखंड के अताकोरा गांव निवासी वृद्ध जोगी उरांव (65) ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात की है. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
मृतक की पत्नी मैने उराइंन ने पुलिस को बताया कि जोगिया की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. सोमवार को घर के लोग मवेशी चराने गये थे. जोगिया घर में अकेला था. शाम को जब सभी लोग लौटे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला. जब दरवाजा तोड़ कर देखा, तो जोगिया रस्सी से लटका मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










