ePaper

धनिया पत्ती से लेकर पालक तक, फ्रेश रखने के लिए ट्राई करें अरुणा के किचन टिप्स

Updated at : 10 Mar 2026 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
fresh greens

हरी पत्तियां (AI Generated Image)

Kitchen Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी धनिया, पुदीना, तुलसी, करी पत्ता और पालक कई दिनों तक हरे-भरे और फ्रेश बने रहें तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं इन्हें स्टोर करने के कुछ आसान टिप्स.

विज्ञापन

Kitchen Tips: ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां और हर्ब्स न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं. दाल, सब्जी, चटनी, सलाद या ड्रिंक बनाने में इनका इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से लोग अक्सर इन्हें ज्यादा मात्रा में खरीदकर घर ले आते हैं. लेकिन कई बार सही तरीके से स्टोर न करने के कारण ये हरी पत्तियां 1-2 दिन में मुरझाने लगती हैं या खराब हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपको इन्हें स्टोर करने के टिप्स पता हों, तो आप इन हरी पत्तेदार चीजों को लंबे समय तक ताजा और इस्तेमाल करने लायक बनाए रख सकते हैं. इन किचन टिप्स को कंटेंट क्रिएटर अरुणा मुचेरला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @mucherla.aruna पर शेयर किया है. 

धनिया को फ्रेश रखने का तरीका 

  • धनिया को फ्रेश रखने के लिए आप धनिया पत्ती को पानी से धो लें. फिर इसे सुखा लें. 
  • पेपर टॉवल या न्यूजपेपर में लपेट लें और एयर टाइट कंटेनर में रख दें. 

पुदीना को फ्रेश रखने का तरीका 

  • पुदीना को फ्रेश रखने के लिए डंठलों को थोड़ा ट्रिम कर लें.
  • एक गिलास में थोड़ा सा पानी डालें और इसमें पुदीना को डाल दें. 
  • इसके ऊपर प्लास्टिक बैग को ढक दें. फिर फ्रिज में रख दें. 

तुलसी को फ्रेश रखने का तरीका

  • तुलसी को स्टोर करने से पहले इसे धोएं नहीं. 
  • तुलसी की डंठल को एक गिलास पानी में उसी तरह रखें जैसे किसी पौधे को रखा जाता है. 
  • जब तुलसी का इस्तेमाल करना हो तब ही इसे धोएं.  

करी पत्ता को फ्रेश रखने का तरीका 

  • करी पत्ता को स्टोर करने के लिए पत्तों को डंठल से अलग कर लें. 
  • अब एक एयर टाइट कंटेनर को लें. इसमें एक पेपर टॉवल रख दें. पत्तियों को डालें और फ्रिज में स्टोर करें. 

पालक को फ्रेश रखने का तरीका

  • पालक को सबसे पहले अच्छी तरह धो लें और फिर पूरी तरह सूखने दें. 
  • इसके बाद इसे कपड़े के बैग में या ऐसे कंटेनर में रखें जिसमें नीचे पेपर टॉवल बिछा हो. 
  • फिर कंटेनर को फ्रिज में रख दें. इस तरह फ्रिज में रखने से पालक जल्दी मुरझाता नहीं है और लंबे समय तक ताजा बना रहता है. 

यह भी पढ़े: Kitchen Hacks: तेल से सन्न कोयला बन गई है कड़ाही, बस ये आसान टिप्स करें फॉलो – चुटकियों में होगी साफ

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola