तकनीकी खराबी के कारण नहीं हो सकी सुनवाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 2:14 AM

विज्ञापन

मंगलवार को होगी उग्रवादी हिंसा पीड़ित मामले की सुनवाई गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण गुमला के एक मामले की सुनवाई पूरी होते-होते रह गयी. मंगलवार को मुख्यमंत्री के अपर सचिव रामाकांत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य भर से मुख्यमंत्री जनसंवाद में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा […]

विज्ञापन

मंगलवार को होगी उग्रवादी हिंसा पीड़ित मामले की सुनवाई

गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण गुमला के एक मामले की सुनवाई पूरी होते-होते रह गयी. मंगलवार को मुख्यमंत्री के अपर सचिव रामाकांत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य भर से मुख्यमंत्री जनसंवाद में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर रहे थे.
समीक्षा के क्रम में सचिव ने 20 मामलों पर सुनवाई की, जिसमें एक मामला गुमला से भी लिया गया. ज्ञात हो कि शिकायतकर्ता शिवशंकर नाग ने शिकायत दर्ज करायी है कि उग्रवादियों ने आठ अक्तूबर 2015 को उसके पिता अनिल नाग की हत्या खूंटी-तोरपा के जरिया मोड़ के समीप कर दी थी. जिसमें शिवशंकर नाग ने अनुकंपा पर नौकरी व मुआवजा की मांग की थी. इधर, मामले पर सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी ने सचिव को बताया कि आश्रितों को मुआवजा मिल गया है, परंतु नौकरी प्राप्त करने के लिए अहर्ता नहीं रखते हैं.
जिस कारण अब तक आश्रित को नौकरी मुहैया नहीं करायी गयी है. इतनी जानकारी देने के बाद तकनीकी खराबी के कारण वीडियो बंद हो गया. जिस कारण श्री नाग के पूरे मामले पर सचिव सुनवाई नहीं कर पाये. नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई अगले मंगलवार को होगी. समीक्षा के दौरान नोडल पदाधिकारी जनसंवाद जे रजा सहित सिविल सर्जन डॉक्टर सुखदेव भगत, भूमि सुधार अपर समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग, डीएसपी हेडक्वार्टर प्राण रंजन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola