ePaper

गुमला : विधवा को शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्‍कार, गर्भवती होने पर उठाया ये कदम...

Updated at : 13 Jun 2019 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : विधवा को शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्‍कार, गर्भवती होने पर उठाया ये कदम...

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर बलात्‍कार करने का मामला सामने आया है. महिला जब गर्भवती हो गयी तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. महिला ने गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगायी […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला जिला अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर बलात्‍कार करने का मामला सामने आया है. महिला जब गर्भवती हो गयी तो युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.
महिला ने गुमला एसपी को आवेदन सौंप कर न्याय की गुहार लगायी है. महिला के आरोप पर गुमला एसपी के आदेश पर सिसई थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने सिसई निवासी विकास कुमार सोनी पर जबरन शारीरिक संबंध बना कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया, उसकी शादी 9 वर्ष पूर्व हुआ था. विवाह के पांच साल बाद उसके पति की मौत हो गयी.

जिसके बाद आरोपी विकास कुमार सोनी का उस महिला के घर में आना-जाना बढ़ गया. उसी दरमियान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा. आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से बलात्‍कार करता रहा. जब महिला गर्भवती हो गयी तो, आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली और न्याय की गुहार लगायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola