दामाद ने ससुर को पीट कर किया घायल

Updated at : 11 Jun 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
दामाद ने ससुर को पीट कर किया घायल

गुमला : सदर थाना के पतिया जामटोली गांव में दामाद सुदर्शन सिंह ने अपने ससुर राजू सिंह (65 वर्ष) की लाठी- डंडे से जम कर पिटाई कर दी. जिससे वे घायल हो गये. परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया है. जहां प्राथमिक इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल राजू […]

विज्ञापन

गुमला : सदर थाना के पतिया जामटोली गांव में दामाद सुदर्शन सिंह ने अपने ससुर राजू सिंह (65 वर्ष) की लाठी- डंडे से जम कर पिटाई कर दी. जिससे वे घायल हो गये. परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया है. जहां प्राथमिक इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में घायल राजू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह एक वर्ष पूर्व पतिया जामटोली के सुदर्शन सिंह के साथ हुआ था.

गांव में किसी परिचित का विवाह था. उसी को लेकर रविवार शाम मैं पतिया जामटोली पहुंच कर अपनी बेटी के घर पर था. सोमवार सुबह मेरा दामाद सुदर्शन सिंह मेरी बेटी के साथ मेरे अनैतिक संबंध की बात करते हुए लड़ने लगा. इसी बात को लेकर उसने मुझे लाठी से पीट-पीट कर घायल कर दिया. समाचार लिखे जाने तक थाने में केस दर्ज नहीं हो सका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola