42 घंटे गढ़वा में रहा ब्लैक आउट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 5:09 AM

विज्ञापन

गढ़वा : रविवार की रात आयी आंधी- तूफान के बाद कई जगह बिजली के पोल व तार गिरने से बाधित बिजली को 42 घंटे बाद भी पूरी तरह से विभाग के लोग चालू नहीं करा सके हैं. 42 घंटों तक रही ब्लैक आउट के कारण गढ़वा के शहरी क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा. […]

विज्ञापन

गढ़वा : रविवार की रात आयी आंधी- तूफान के बाद कई जगह बिजली के पोल व तार गिरने से बाधित बिजली को 42 घंटे बाद भी पूरी तरह से विभाग के लोग चालू नहीं करा सके हैं. 42 घंटों तक रही ब्लैक आउट के कारण गढ़वा के शहरी क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा.

भीषण गर्मी और उमस में शहरी क्षेत्र मे पेयजल की गंभीर संकट उत्पन्न हो गयी. लोग भाड़े पर जेनरेटरलाकर घरों का मोटर चला रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग इसमें सक्षम नही हैं और वे बिजली के इंतज़ार में टकटकी लगाये हुए हैं तथा आसपास के चापानलों पर सुबह से ही काफी भीड़ देखी जा है.
उल्लेखनीय है कि रविवार की देर शाम आयी अंधी- तूफान में कई पोल ध्वस्त हो गये और तार टूट गयी थी. इसके बाद लचर बिजली व्यवस्था को 42 घंटे बाद भी समुचित रूप से दुरुस्त नहीं किया जा सका. रविवार को आयी अंधी तूफान के बाद सोमवार को दोपहर तक पवार ग्रिड रेहला से गढ़वा सब-स्टेशन में बिजली पहुंच गयी थी.
लेकिन विभाग के लोग शहरी क्षेत्र में व्याप्त फॉल्ट को 24 घंटे से अधिक समय बाद भी नहीं खोज सके. नतीजा यह रहा कि मंगलवार को शाम तीन बजे के बाद आंशिक रूप से दो फीडरों में बिजली की आपूर्ति की जा सकी थी. यद्दपि शहर के कई हिस्सों में अभी भी बिजली नही पहुंच सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola