गुमला : कुत्ता ने सूकर को काटा, तो गुस्से में लाठी से पीट मालिक की हत्या
Updated at : 10 May 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित समंदरी तेतरटोली निवासी सुगना उरांव (47) की गुरुवार की सुबह नौ बजे गांव के सिविल भगत ने लाठी-डंडा से मार कर हत्या कर दी. मृतक के बेटे शिवकुमार उरांव ने बताया कि सुबह में उनका पालतू कुत्ता सिविल भगत के सूअर को काट दिया था, जिससे […]
विज्ञापन
बिशुनपुर(गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र स्थित समंदरी तेतरटोली निवासी सुगना उरांव (47) की गुरुवार की सुबह नौ बजे गांव के सिविल भगत ने लाठी-डंडा से मार कर हत्या कर दी.
मृतक के बेटे शिवकुमार उरांव ने बताया कि सुबह में उनका पालतू कुत्ता सिविल भगत के सूअर को काट दिया था, जिससे गुस्साये सिविल लाठी लेकर घर पहुंचा और लाठी से मार कर पिता की हत्या कर दी. आरोपी सिविल भगत पूर्व में भी अपने पिता की हत्या मामले में 15 साल जेल की सजा काट चुका है. पिटाई के बाद गंभीर हालत में सुगना उरांव को बिशुनपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




