गुमला : घर में पड़ा था शव, पहले किया मतदान, फिर किया अंतिम संस्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 7:47 AM

विज्ञापन

गुमला : पालकोट प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित डहुपानी पंचायत निवासी बसंत सिंह की मां का सोमवार को कोनवीर अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया. करीब 12 बजे शव को अस्पताल से घर लाया गया. घर में शव पड़ा था. लोग सदमे में थे, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान भी […]

विज्ञापन

गुमला : पालकोट प्रखंड के घोर उग्रवाद प्रभावित डहुपानी पंचायत निवासी बसंत सिंह की मां का सोमवार को कोनवीर अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया. करीब 12 बजे शव को अस्पताल से घर लाया गया. घर में शव पड़ा था. लोग सदमे में थे, लेकिन लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान भी करना था.

मतदान का समय खत्म न हो जाये, इसलिए परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार करना छोड़ पहले वोट करने डहूपानी स्कूल बूथ नंबर 36 पर गये. वहां मतदान करने के बाद घर लौटे और अंतिम संस्कार किया. इधर, हजारीबाग के िगद्दी में चुंबा निवासी दीपक पाठक अपने पिता रामदेव पाठक का दाह संस्कार कर वोट देने बूथ पर पहुंचे. उनके पिता का निधन रविवार को हो गया था. श्री पाठक ओड़िशा में बतौर योग निरीक्षक कार्यरत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola