ePaper

भारी मात्रा में मिला एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, किया गया नष्ट

Updated at : 07 Mar 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में मिला एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, किया गया नष्ट

भारी मात्रा में मिला एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, किया गया नष्ट

विज्ञापन

गुमला. जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के दौरान श्री गुग्गी ने पाया कि कोल्ड ड्रिंक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा एक्सपायरी उत्पादों को होटलों समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कराया गया है. इस मामले में श्री गुग्गी ने कार्रवाई करते हुए मेसर्स माही इंटरप्राइजेज पालकोट रोड गुमला के परिसर से विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक जब्त किया. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड व वैध उत्पादों को एक ही भंडारण क्षेत्र में रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञापन एवं पंजीकरण) विनियम 2011 का उल्लंघन है. जब्त किये गये एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को नगर परिषद गुमला के प्रशासक के सहयोग से मौके पर ही नष्ट कराया गया. श्री गुग्गी ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी तथा आवश्यकतानुसार संबंधित कंपनी के विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. उन्होंने जिले के सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों, एजेंसी संचालकों एवं होटल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व वैधता की नियमित जांच सुनिश्चित करें. यदि किसी प्रतिष्ठान में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ पाये जाते हैं, तो उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. जिले में इस प्रकार का निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola