जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी गुमला का जलवा, क्विज के बाद समूह गान में भी प्रथम

विज्ञापन

छात्रों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्विज और समूह गान प्रतियोगिता में डीएवी और डीएस हॉली चाइल्ड्स स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गुमला. भारत विकास परिषद शाखा गुमला द्वारा बस स्टैंड रोड स्थित मनोकामना मंदिर में जिला स्तरीय क्विज एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्विज में अखिल भारतीय लिखित परीक्षा में वरीय व कनीय श्रेणी के सफल प्रतिभागियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

कनीय वर्ग में डीएवी की सिक्ता कृष्णा व प्रियांशु कुमार सिंह संयुक्त रूप से प्रथम तथा स्टार डीपीएस के आकाश कुमार व मोहित चीक बड़ाइक द्वितीय रहे. वरीय वर्ग में डीएस हॉली चाइल्ड्स पब्लिक स्कूल चैरंबा की साक्षी कुमारी व राधा कुमारी प्रथम तथा सविमं उच्च विद्यालय के प्रियांशु राज व कृषि आर्यन टोप्पो द्वितीय रहे.

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में डीएवी गुमला प्रथम और सविमं उच्च विद्यालय द्वितीय रहा. पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी जीपी सिंह ने कहा कि भारत ज्ञान का भंडार है. विभाग प्रचारक शमी जी ने डिजिटल माध्यमों के सीमित उपयोग की सलाह दी. अरुण कुमार मिश्रा व गौरव पांडेय ने संस्कारित जीवन अपनाने पर जोर दिया.

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, निर्मल कुमार गोयल, राकेश कुमार वर्मा, विनय अखौरी, संजीव उर्वशी, रितेश कुमार, अजीत कुमार सिंह, सरजु प्रसाद साहू, राजकुमार अग्रवाल, मनमोहन केसरी, मनमोहन सिंह, संचित कुमार सिंह, सैरेंद्री दास, रीता कुमारी गुप्ता, किरण केसरी, द्वारिका मिश्र सुमन सहित अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola