एसडीपीओ ने छात्रों को अपराध व सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

संबोधित करते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भरनो के प्लस टू हाईस्कूल में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने छात्रों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

भरनो. प्लस टू हाईस्कूल भरनो में शुक्रवार को एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया. अभियान में एसडीओ ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, डायल 112, सड़क सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, डायन-बिसाही, अंधविश्वास एवं नशापान सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों और अपराधों के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

एसडीपीओ ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए तेज गति से वाहन नहीं चलाने, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें और कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.

शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है. वहीं सड़क दुर्घटनों में होने वाली हानि और परेशानरियों की चर्चा करते एसडीपीओ ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए लापरवाही अथवा तेज रफ्तार में वाहन चलाकर इसे खतरे में नहीं डालना चाहिये. मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, विद्यालय के एचएम वरदानी टोप्पो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola