गुमला में पोस्टेड आइआरबी जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिले का रहनेवाला था जवान मुरारी कुमार चौधरी

विज्ञापन

गुमला. आइआरबी-पांच में पदस्थापित जवान मुरारी कुमार चौधरी की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि वह पिछले पांच मार्च से बीमार थे. अचानक उन्हें दस्त और उल्टी की शिकायत होने लगी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन शुक्रवार की शाम उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गयी. डाॅक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. परिजन और साथी जवान उन्हें एंबुलेंस से रांची ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मुरारी कुमार चौधरी आइआरबी-5 में कार्यरत थे और फिलहाल गुमला में पोस्टेड थे. उनका पैतृक गांव बिहार राज्य के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर में है. इधर जवान की मौत के बाद आइआरबी कैंप नागफेनी में एसपी गुमला द्वारा सलामी दी गयी. मौके पर काफी संख्या में आइआरबी जवान मौजूद थे.

कुआं में डूबने से मौत

चैनपुर. थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाटोली गांव निवासी राकेश मिंज (40) की कुआं में डूबने से मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को राकेश नशे की हालत में घर से निकला था. इसके बाद शुक्रवार को कुआं से उसका शव बरामद हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola