ePaper

जनगणना 2027 के सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा करें: अपर समाहर्ता

Updated at : 07 Mar 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना 2027 के सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा करें: अपर समाहर्ता

जनगणना 2027 के सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा करें: अपर समाहर्ता

विज्ञापन

गुमला. भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने की. इस दौरान जनगणना से संबंधित विभिन्न तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में श्री बड़ाइक ने अधिकारियों को जनगणना मकान अनुसूची (हाउस लिस्टिंग) कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि चार्ज स्तर पर समन्वयक स्थापित करते हुए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का गठन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही एचएलबी गठन के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और पहुंच की सुगमता का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके. उन्होंने जनगणना कार्य में लगाये जाने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के रूप में दक्ष व जिम्मेदार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर जोर दिया. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल संचालन में दक्ष हों, जिससे जनगणना से जुड़ी डिजिटल प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना 2027 के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, चैनपुर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी, बसिया एसडीओ जयवंती देवगम, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सहित जिला जनगणना कोषांग के कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola