वाहन से कुचल कर महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 1:09 AM
सिसई : बसिया रोड सिसई स्थित कब्रिस्तान के समीप वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. वाहन उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया. घटना रविवार रात की है. बताया जा रहा है कि महिला विक्षिप्त थी. उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है. वह किसी दूसरी भाषा […]
सिसई : बसिया रोड सिसई स्थित कब्रिस्तान के समीप वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. वाहन उसके सिर को कुचलते हुए निकल गया. घटना रविवार रात की है. बताया जा रहा है कि महिला विक्षिप्त थी.
उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है. वह किसी दूसरी भाषा में बात करती थी, जिसे लोग समझ नहीं पाते थे. वह पिछले कई दिनों से सिसई में घूम रही थी. सोमवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों ने कब्रिस्तान के समीप महिला का शव देख कर सिसई पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










