गुमला : मेडिकल कॉलेज दुंदुरिया में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

Updated:
विज्ञापन

दुर्जय पासवान गुमला : झारखंड के गुमला शहर के दुंदुरिया स्थित लव मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीच्यूट में शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे चोरी की घटना घटी है. एक चोर चुपके से कॉलेज के ऑफिस में घुसा और बैग उठाकर ले गया. बैग में नकद, मोबाइल व अन्य कीमती सामग्री थी. शातिर चोर सीसीटीवी […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

गुमला : झारखंड के गुमला शहर के दुंदुरिया स्थित लव मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीच्यूट में शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे चोरी की घटना घटी है. एक चोर चुपके से कॉलेज के ऑफिस में घुसा और बैग उठाकर ले गया. बैग में नकद, मोबाइल व अन्य कीमती सामग्री थी. शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैमरे में कैद फोटो के माध्यम से गुमला थाना की पुलिस चोर को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है. गुमला के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर भी चोर का फोटो वायरल कर एक दूसरे लोगों से फोटो की पहचान करने की अपील की जा रही है, ताकि चोर को पकड़ा जा सके.

नवीन कुमार ने बताया कि चोरी के कुछ देर के बाद जब सीसीटीवी कैमरे पर नजर पड़ी, तो गमछा से चेहरा ढककर एक अज्ञात युवक कॉलेज ऑफिस में घुसते व बैग चोरी करते नजर आया. पुलिस को सूचना मिली, तो कॉलेज पहुंचकर पूछताछ करने के बाद चोर को पकड़ने में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola