गुमला : देवर का था भाभी से अवैध संबंध, बड़े भाई ने छोटे भाई को मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 9:45 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित छोटा कटरा गांव निवासी गंदूर नगेशिया ने अपने छोटे भाई काशीनाथ नगेशिया (28) की रविवार को मशाला पीसने वाले सिलोट से मारकर हत्या कर दी. काशीनाथ का अपनी ही भाभी से अवैध संबंध था. जब इसकी जानकारी गंदूर को हुई तो उन्होंने अपने छोटे भाई […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित छोटा कटरा गांव निवासी गंदूर नगेशिया ने अपने छोटे भाई काशीनाथ नगेशिया (28) की रविवार को मशाला पीसने वाले सिलोट से मारकर हत्या कर दी. काशीनाथ का अपनी ही भाभी से अवैध संबंध था. जब इसकी जानकारी गंदूर को हुई तो उन्होंने अपने छोटे भाई को मार डाला.
पुलिस ने आरोपी गंदूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. घटना देवर भाभी में अवैध संबंध को लेकर हुई.
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई गंदूर नगेशिया ने बताया कि मेरी पत्नी व मेरे छोटे भाई काशीनाथ नगेशिया के बीच अवैध संबंध था. इस बात को लेकर कई बार दोनों को समझाया गया था. मगर दोनों नहीं माने व मेरा छोटा भाई मुझे ही काटकर मारने की धमकी देता था. इसी डर से मैं कुछ दिन बाहर चला गया था. फिर वापस घर आया, तो भी दोनों में सुधार नहीं हुआ.
उसने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व रात में मैं महुआ चुनने गया था. सुबह घर आया, तो मेरी पत्नी मुझे महुआ चुनने के लिए जाने की बातें कही. मैं चला गया. फिर अचानक घर लौटा तो देखा कि दोनों अर्ध नग्न स्थिति में पड़े हैं. यह देखकर मुझे गुस्सा आ गया. मैं घर में रखे सिलोट उठाकर सिर पर दे मारा. उसके बाद उसके इलाज के लिए सीएचसी डुमरी ले गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










