छात्रवृत्ति का 1.81 करोड़ सरेंडर
Updated at : 04 Apr 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति व पोस्ट मैट्रिक कॉलेज छात्रवृत्ति की राशि सरेंडर की गयी. गुमला : गुमला जिले में कल्याण विभाग ने छात्रों की छात्रवृत्ति का एक करोड़ 81 लाख 25 हजार 692 रुपये सरेंडर कर दिया है. यह राशि छात्रों की छात्रवृत्ति की थी, लेकिन छात्रवृत्ति लेने के लिए छात्र नहीं मिले. इस कारण कल्याण […]
विज्ञापन
प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति व पोस्ट मैट्रिक कॉलेज छात्रवृत्ति की राशि सरेंडर की गयी.
गुमला : गुमला जिले में कल्याण विभाग ने छात्रों की छात्रवृत्ति का एक करोड़ 81 लाख 25 हजार 692 रुपये सरेंडर कर दिया है. यह राशि छात्रों की छात्रवृत्ति की थी, लेकिन छात्रवृत्ति लेने के लिए छात्र नहीं मिले.
इस कारण कल्याण विभाग गुमला को इतनी मोटी राशि कल्याण विभाग झारखंड सरकार रांची को वापस करनी पड़ी. यह राशि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति व पोस्ट मैट्रिक कॉलेज छात्रवृत्ति के लिए थी. कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का एक करोड़ सात लाख 92 हजार 500 रुपये सरेंडर किया गया है. वहीं पोस्ट मैट्रिक कॉलेज छात्रवृत्ति का 73 लाख 33 हजार 192 रुपये सरेंडर हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




