गुमला : बस चालक की आंख की झपकी ने ले ली तीन लोगों की जान, 36 लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2019 10:34 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला में बस चालक की आंख की झपकी ने तीन लोगों की जान ले ली. जबकि 36 लोग घायल हैं. पांच लोगों की स्थिति गंभीर है. जिन्हें रांची रेफर किया गया. यह हादसा मंगलवार की सुबह 7.45 बजे रायडीह प्रखंड के डोबडोबी मोड़ के पास घटी. सभी लोग सिसई रोडवेज बस में […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला में बस चालक की आंख की झपकी ने तीन लोगों की जान ले ली. जबकि 36 लोग घायल हैं. पांच लोगों की स्थिति गंभीर है. जिन्हें रांची रेफर किया गया. यह हादसा मंगलवार की सुबह 7.45 बजे रायडीह प्रखंड के डोबडोबी मोड़ के पास घटी. सभी लोग सिसई रोडवेज बस में सवार होकर सिसई प्रखंड के पुसो निजमा गांव से छत्तीसगढ़ राज्य के सीतापुर बड़ा मेहमानी जा रहे थे. तभी डोबडोबी मोड़ के पास चालक इंतेसार खान की आंख लग गयी.
इससे मोड़ के पास बस चालक का संतुलन खो गया और बस पलट गयी. जिससे बस चालक इंतेसार खान उर्फ शेरू (28), सुप्रिया बेक (ढाई साल) व मरियम तिर्की (65) मौत हो गयी. बस पलटते ही अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे. सूचना पर रायडीह पुलिस भी पहुंची. सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया.
गुमला सदर अस्पताल में सभी घायलों को सुविधा के अनुसार इलाज की व्यवस्था की गयी. कई नेता भी पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी.
खुशी गम में बदला
पुसो निजमा गांव से बड़ा मेहमानी जा रहे बस में सवार तीन लोगों की लोगों की मौत व तीन दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने पर गांव में शोक की लहर है. गांव की सरोजनी एक्का की शादी होने वाली है. लेकिन इस घटना के बाद लोग दुखी हो गये हैं. यहां तक कि सीतापुर में भी लड़का पक्ष वाले मेहमानों के आने की पूरी तैयारी करके रखे थे. लेकिन इस हादसे से दोनों गांवों में मातम है. ये लोग सुबह 6.30 बजे पुसो निजमा से सीतापुर गांव जा रहे थे. तभी हादसा हुआ.
घायलों के नाम
घायलों में पुसो सिद्धाटोली निवासी ज़ुलियानी किंडो (40), परही बिसाहाटोली निवासी तारा तिर्की (45), सिद्धमाटोली निवासी सूर्या लकड़ा (50), सिद्धमाटोली निवासी विश्वासी मिंज (55), अन्ना लकड़ा (35), निर्मला लकड़ा (32), फोरेन एक्का (38), निलिमा बाड़ा (9), संजय एक्का (25), दीपक केरकेट्टा (22), मंगलेश्वर उरांव (1), मंगरी उराइंन (42), हेलेन कुजूर (40), गंगी उरांव (36), दयामुनी उरांव (30), प्रेमदानी लकड़ा (55), तेंबा लकड़ा (50), इजरेन लकड़ा (55), शनियो लकड़ा (55), ख्रीस्तोफर लकड़ा (60), महावीर उरांव (50), परही बिसाहाटोली निवासी असारेन कुजूर (55), दारी निवासी बहुलासी लकड़ा (55), निजमा निवासी सोमरा उरांव (50), जीना उरांव (55), मदनपुर निवासी ताजरेन लकड़ा (35), विकास उरांव (26), एलविस एक्का (28), निजमा सिद्धाटोली निवासी सुमंती उरांव (45), श्रवण बेक (35), पटला निवासी एतवा कुजूर (60), सिसई निवासी अलबिस बेक (50), निर्मली किंडो (45), सोनामणि बाड़ा (50), निजमा निवासी उर्मिला किंडो, अमित एक्का (40) और सेन्हा निवासी आश्रित कुजूर (50) हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










