गुमला : शादी समारोह में नाच रहे आठ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2019 8:05 PM
दुर्जय पासवान, गुमला कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोल्या पंचायत के चटकपुर सेरेंगटोली निवासी संध्या होरो के आठ वर्षीय बेटे उलसन होरो की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उलसन शादी समारोह में नाच रहा था. तभी किसी ने उसे एक गोली मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना […]
दुर्जय पासवान, गुमला
कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोल्या पंचायत के चटकपुर सेरेंगटोली निवासी संध्या होरो के आठ वर्षीय बेटे उलसन होरो की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उलसन शादी समारोह में नाच रहा था. तभी किसी ने उसे एक गोली मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना रविवार की रात करीब नौ बजे की है.
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया. घटना के संबंध में पिता संध्या होरो ने कामडारा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
मृतक के पिता ने बताया कि चटकपुर गांव के सेरेंगटोली में शनिका पाहन की बेटी जामु तोपनो का विवाह समारोह था. खूंटी जिला से बारात आयी हुई थी. बाराती को विदाई देने की तैयारी चल रही थी. नाच-गाना हो रहा था. पटाखे भी फूट रहे थे. इसी बीच में कोई अज्ञात अपराधी ने मेरे बेटे को गोली मार दी. हमलोगों ने उसे पटाखा से चोटिल समझकर सीएचसी कामडारा में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










