पाकिस्तान मुर्दाबाद से गूंजा शहीद विजय सोरेंग का गांव, छोटे बेटे ने कहा : पिता की मौत का बदला लूंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 12:07 PM
दुर्जय पासवान गुमला : शहीद विजय सोरेंग का पैतृक गांव फरसामा शनिवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से गूंज उठा. पूरा गांव शहीद के घर के सामने जुटा और दुश्मन देश के खिलाफ नारेबाजी की. शहीद जवान के छोटे बेटे ने कहा कि वह पिता की मौत का बदला लेगा. रोते हुए इस मासूम बच्चे […]
दुर्जय पासवान
गुमला : शहीद विजय सोरेंग का पैतृक गांव फरसामा शनिवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से गूंज उठा. पूरा गांव शहीद के घर के सामने जुटा और दुश्मन देश के खिलाफ नारेबाजी की. शहीद जवान के छोटे बेटे ने कहा कि वह पिता की मौत का बदला लेगा.
रोते हुए इस मासूम बच्चे ने कहा, ‘मैं भी फौज में जाऊंगा. पाकिस्तान के आतंकवादी बचना नहीं चाहिए. जिन लोगों ने मेरे पापा को मारा है, उनसे मैं बदला लूंगा.’
सुबह 11 बजे के बाद एडीजी रेजी डुंगडुंग, डीसी शशि रंजन, एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, पूर्व आईजी शीतल उरांव, पूर्व डीआईजी हेमंत टोप्पो सहित कई अधिकारी गांव पहुंचे.
अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले. रेजी डुंगडुंग ने कहा कि पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है. कोई भी समस्या है, तो उसे दूर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










