ePaper

रसीद कटाने गये किसान की हत्या

Updated at : 15 Feb 2019 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
रसीद कटाने गये किसान की हत्या

पत्थर से कूच कर हत्या की गयी है. दूसरे दिन शव मिला गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुलाबीरा बरटोली गांव में किसान बिरसु अहीर (40) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. उसके चेहरे को बुरी तरह कूचा गया है. घटना बुधवार की देर रात की है. बिरसु बुधवार की सुबह […]

विज्ञापन

पत्थर से कूच कर हत्या की गयी है. दूसरे दिन शव मिला

गुमला : गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुलाबीरा बरटोली गांव में किसान बिरसु अहीर (40) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. उसके चेहरे को बुरी तरह कूचा गया है. घटना बुधवार की देर रात की है. बिरसु बुधवार की सुबह घर के सदस्यों से यह कह कर निकला था की जमीन का रसीद कटाने गुमला जा रहे हैं. इसके बाद बिरसु घर नहीं लौटा. गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे कुलाबीरा बरटोली के समीप बिरसु का शव मिला. घटना स्थल पर पत्थर भी मिला, जिससे कूच कर मारा गया था. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया है.
बिरसु पतिया बरटोली गांव का निवासी था और खेतीबारी कर परिवार की जीविका चलाता था. उसके तीन बच्चे हैं. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. लेकिन पुलिस को शक है कि जमीन विवाद में हत्या हुई है. इस बिंदु पर पुलिस जांच भी कर रही है. आपसी विवाद में भी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. मृतक का भतीजा रंथु गोप ने बताया कि बिरसु सुबह को घर से निकले थे. बिरसु जब घर से निकलते थे, तो देर रात तक घर लौट जाते थे. गुरुवार की सुबह को किसी ने बताया कि कुलाबीरा बरटोली के समीप शव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola