GUMLA : इंडिया हॉकी कैंप में चयनित गुमला की सोनल मिंज के बारे में जानें खास बातें...

Published at :10 Nov 2018 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
GUMLA : इंडिया हॉकी कैंप में चयनित गुमला की सोनल मिंज के बारे में जानें खास बातें...

दुर्जय पासवान@गुमला गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के छोटे से गांव बेंदोरा बम्हनी की सोनल मिंज का चयन नेशनल सीनियर महिला हॉकी इंडिया कैंप के लिए हुआ है. हॉकी इंडिया की ओर से 12 से 30 नवंबर तक बैंगलुरु में होने वाले इंडिया कैंप के लिए झारखंड राज्य से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान@गुमला

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के छोटे से गांव बेंदोरा बम्हनी की सोनल मिंज का चयन नेशनल सीनियर महिला हॉकी इंडिया कैंप के लिए हुआ है. हॉकी इंडिया की ओर से 12 से 30 नवंबर तक बैंगलुरु में होने वाले इंडिया कैंप के लिए झारखंड राज्य से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिसमें अपने गुमला जिला की सोनल मिंज भी है.

सोनल मिंज की खेल प्रतिभा के आधार पर उसका चयन किया गया है. सोनल अपने अन्य दो महिला साथी खिलाड़ियों के साथ 11 नवंबर को बैंगलुरु के लिए हवाई जहाज से रवाना होंगी. फिलहाल सोनल रेलवे में नौकरी कर रही है. सोनल इससे पहले भी इंडिया कैंप में भाग ले चुकी हैं.

सोनल झारखंड हॉकी टीम का अहम हिस्सा है. लेकिन अब वह इंडिया टीम का भी हिस्सा बनने जा रही हैं. गांव की बेटी सोनल मिंज की इस ऊंची उड़ान से गुमला के लोग खुश हैं. साथ ही उसके छोटे से गांव बम्हनी के लोगों में भी खुशी हैं. सोनल मिंज की प्रारंभिक शिक्षा नुकरूडीपा स्कूल से हुई है. नुकरूडीपा में सोनल ने नर्सरी से लेकर वर्ग छह तक पढ़ाई की.

हॉकी खेल में रूचि होने के कारण उसका चयन उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका हाई स्कूल गुमला में संचालित हॉकी सेंटर के लिए हुआ. इसके बाद सोनल ने गुमला के यूसी स्कूल में वर्ग छह से नौ तक पढ़ाई की. साथ ही यूसी हॉकी सेंटर में रहकर उन्होंने हॉकी खेल के गुर सीखी. उनके खेल प्रतिभा के आधार पर उसका चयन गुमला से रांची में हुआ.

इसके बाद सरकारी हाई स्कूल बरियातू से सोनल ने मैट्रिक की परीक्षा पास की और रांची के हॉकी सेंटर में रहते हुए उन्होंने कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया. सोनल बताती है कि उसे खेल के आधार पर ही रेलवे में नौकरी लगी. अभी वह हटिया रेलवे में नौकरी कर रही हैं.

साथ ही रेलवे की टीम से वह लगातार राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खेल में भाग लिया है. सोनल गोलकीपर है. झारखंड टीम से खेलते हुए उसके खेल को देखकर सीनियर भारतीय महिला हॉकी के इंडिया कैंप के लिए उसका चयन हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola