गुमला : ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2018 10:31 PM
गुमला : घाघरा थाना के पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात 10 बजे ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. मृतकों में लोहरदगा जिले के सेन्हा ब्लॉक के उस्मान अंसारी व अरशद अंसारी है. ये दोनों बॉक्साइट ट्रक के चालक व खलासी हैं. इन दोनों […]
गुमला : घाघरा थाना के पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात 10 बजे ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया. घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी.
मृतकों में लोहरदगा जिले के सेन्हा ब्लॉक के उस्मान अंसारी व अरशद अंसारी है. ये दोनों बॉक्साइट ट्रक के चालक व खलासी हैं. इन दोनों की अपनी ट्रक खराब होने पर सड़क के किनारे ट्रक बना रहे थे.तभी पीछे से एक दूसरी ट्रक आयी और दोनों को कुचल दिया. कुचलने के बाद सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य ट्रक को धक्का मार दिया. एक ट्रक खेत में जा घुसी. जबकि उस्मान व अरशद की मौके पर ही मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










