गुमला : रामपुर चर्च में लूटपाट, पल्ली पुरोहित को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 1:34 PM
दुर्जय पासवान गुमला : गुमला जिले के कामडारा प्रखंड स्थित संत अमरदीप चर्च रामपुर में सोमवार की देर रात लूटपाट हुई. प्राथमिक सूचना के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 30 हजार रुपये की लूट की. वहीं रामपुर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर नीरल मिंज के साथ अपराधियों ने मारपीट की. फादर […]
दुर्जय पासवान
गुमला : गुमला जिले के कामडारा प्रखंड स्थित संत अमरदीप चर्च रामपुर में सोमवार की देर रात लूटपाट हुई. प्राथमिक सूचना के अनुसार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 30 हजार रुपये की लूट की. वहीं रामपुर चर्च के पल्ली पुरोहित फादर नीरल मिंज के साथ अपराधियों ने मारपीट की. फादर को हल्की चोट आयी है.
इस घटना के बाद रामपुर चर्च के पुरोहित व धर्मबहनें डरी हुई है. बताया जा रहा है कि रात को अपराधी पहुंचे और चर्च में घुस गये. इसके बाद फादर नीरल को कब्जे में लेकर लूटपाट की. घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार की सुबह को हुई. इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है.
कुरकुरा थाना प्रभारी मंदीप उरांव जांच पड़ताल कर रहे हैं. थानेदार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










