ट्रक की चपेट में आने से हुई छात्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 5:28 AM
घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना के इटकिरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के छात्र छह वर्षीय प्रतीक उरांव को बॉक्साइट ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना दिन के करीब 12 बजे की है. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और जम कर उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची […]
घाघरा(गुमला) : घाघरा थाना के इटकिरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के छात्र छह वर्षीय प्रतीक उरांव को बॉक्साइट ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना दिन के करीब 12 बजे की है. घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और जम कर उसकी पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से उसे मुक्त कराया.
इसी बीच ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और ठोकर बनाने की मांग को लेकर गांव के समीप रांची-नेतरहाट मार्ग दिन के 12 से 4.30 बजे तक जाम रखा. इधर, प्रशासन ने मृतक के परिवार को तत्काल पांच हजार नकद व 50 किलो चावल दिया. आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. बताया जा रहा है कि प्रतीक सड़क के किनारे खड़ा था, तभी एक बॉक्साइट ट्रक ने छात्र को अपनी चपेट में लिया. बच्चे को चपेट में लेने के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर उसे धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










