ePaper

गुमला : धर्म नहीं बदला, घर में घुसने पर लगायी रोक

Updated at : 08 May 2018 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : धर्म नहीं बदला, घर में घुसने पर लगायी रोक

!!दुर्जय पासवान, गुमला!! धर्म परिवर्तन नहीं करने पर एक वृद्ध को अपने ही घर में घुसने पर रोक लगा दिया गया है. यह मामला चैनपुर प्रखंड के छतरपुर गांव की है. गांव के जेबियर मिंज पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है. परंतु उसने धर्म बदलने से इंकार कर दिया. जिस […]

विज्ञापन

!!दुर्जय पासवान, गुमला!!

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर एक वृद्ध को अपने ही घर में घुसने पर रोक लगा दिया गया है. यह मामला चैनपुर प्रखंड के छतरपुर गांव की है. गांव के जेबियर मिंज पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है. परंतु उसने धर्म बदलने से इंकार कर दिया. जिस कारण उसके ही घर वालों ने जेबियर को अपने ही घर से निकाल दिया है. एक महीने से जेबियर इधर-उधर छिपते फिर रहा है. मंगलवार को जेबियर गुमला पहुंचा और डीसी श्रवण साय से सुरक्षा की गुहार लगाया है. साथ ही धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. डीसी श्रवण साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेबियर से पूरे मामले की जानकारी ली. डीसी ने इस मामले में गुमला एसपी अंशुमान कुमार को जेबियर द्वारा सौंपे गये शिकायत पत्र को प्रेषित करते हुए जांच करने का आदेश दिया है.
पूरा परिवार धर्म परिवर्तन किया
चैनपुर प्रखंड के छतरपुर गांव के जेबियर मिंज ने डीसी को ज्ञापन सौंप कहा है कि एक समाज द्वारा उसे जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है. उसने बताया कि वह आरसी मिशन (कैथोलिक चर्च) जाता है. वह अपना धर्म छोड़ने को तैयार नहीं है. लेकिन एक धर्म समाज द्वारा उसके पूरे परिवार का धर्म परिवर्तन करा लिया गया है. अब उसे भी धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. जब उसने धर्म परिवर्तन करने से इंकार किया तो एक धर्म समाज द्वारा उसके परिवार के माध्यम से जेबियर को घर से निकलवा दिया. एक महीने से जेबियर इधर-उधर भटक रहा है.
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
जब जेबियर के पूरे परिवार ने आरसी मिशन छोड़कर दूसरा धर्म बदल लिये. इसके बाद जेबियर पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाये जाने लगा, तो जेबियर ने इसकी शिकायत चैनपुर थाना की पुलिस से की थी. लेकिन पुलिस ने थाना में बुलाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया. थाने से जेबियर को न्याय नहीं मिला तो जेबियर ने गुमला डीसी श्रवण साय के जनता दरबार का सहारा लिया है. जेबियर ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना मूल धर्म छोड़कर दूसरा धर्म नहीं बदलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola