समस्या सुनने आपके द्वार पहुंची है आपकी सरकार : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन
समस्या सुनने आपके द्वार पहुंची है आपकी सरकार : एसडीओ

सांचपुर सांखी पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड के सांचपुर सांखी पंचायत भवन में शुक्रवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैधनाथ उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य मो. एहतेशामुल हक तथा अरसद वहाब ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ बैधनाथ उरांव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने बताया कि शिविर में प्राप्त समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जा रहा है और जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा. शिविर में कुल 568 आवेदन जमा हुए, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. शिविर में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, राजस्व, पेंशन, उद्योग, कृषि ऋण, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और आवेदन दर्ज कराये. सांचपुर सांखी, निमुहा, खूर्द सांखी, कित्ता केन्दुआ और बसंतपुर सहित विभिन्न गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

मंईयां सम्मान योजना में तकनीकी समस्या से निराश लौटी महिलाएं

शिविर में सबसे अधिक संख्या उन महिलाओं की रही जो मंईयां सम्मान योजना में मिलने वाले लाभ से वंचित थीं. लेकिन योजना की वेबसाइट नहीं खुलने के कारण उनके आवेदन स्वीकार नहीं हो सके. जानकारी मिलने पर कई महिलाएं निराश होकर वापस लौट गयीं. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी समस्या दूर होते ही उनके आवेदन लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola