झामुमो जिला समिति का विस्तार, मृत्युंजय बने जिला उपाध्यक्ष

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संगठन विस्तार होने से पार्टी और अधिक मजबूती से उभरेंगी

विज्ञापन

झामुमो गोड्डा जिला समिति का विस्तार करते हुए महागामा के शुक्लचक निवासी मृत्युंजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इस संबंध में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि गोड्डा जिला समिति का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारी की नियुक्ति करते हुए 86 सदस्यीय जिला समिति सदस्यों की घोषणा झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा किया गया है, जिसमें जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल के अलावा उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद खुर्शीद मुन्ना, इंद्रजीत पंडित, मृत्युंजय सिंह, श्याम हेंब्रम को नियुक्त किया गया है. वहीं सचिव वासुदेव सोरेन, संगठन सचिव संतोष कुमार महतो, ललित झा, मोहम्मद शरीफ आलम, चंदन हेंब्रम, सहसचिव शिव शंकर मंडल, गुलजारी दास, अमीर हम्ज़ा, शिवम कुमार दुबे तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव को बनाया गया है. जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि झामुमो पार्टी का जिला में संगठन विस्तार होने से पार्टी और अधिक मजबूती से उभरेंगी को और लोगों को झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola