पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को महागामा में दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Aug 2025 11:40 PM
दो मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि
महागामा अनुमंडल कार्यालय परिसर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी. एसडीओ आलोक वरण केसरी, एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद सहित कार्यालय कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, कांग्रेस कार्यालय में बिपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण किया. महागामा थाना परिसर में इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने भी मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










