बेलबड्डा दुर्गा मेले में अनूठी समाज सेवा, श्रद्धालुओं को दिया गया फलदार पेड़
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 11:10 PM
महा अष्टमी के पावन अवसर पर हजारों ग्रामीणों को मिला पौधारोपण का संदेश
बेलबड्डा स्थित दुर्गा मेले में महा अष्टमी के अवसर पर एक अनूठी समाजसेवा की मिसाल देखने को मिली. इस दौरान समाजसेवी पंकज कुमार अतुल और उनकी पत्नी जुली कुमारी ने श्रद्धालु भक्तों के बीच विभिन्न फलदार पेड़ वितरित किये. हजारों की संख्या में ग्रामीण जहां पूजा अर्चना कर माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पंडाल पहुंचे थे. वहीं लौटते समय अपने साथ प्रसाद के साथ-साथ आम, अमरुद, कटहल आदि फलदार पेड़ भी लेकर गये. बलबड्डा बाजार समिति से जुड़े युवाओं की टोली ने इस समाज सेवा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया. पंकज कुमार अतुल समाज सेवा से पहले से जुड़े हैं और इस कार्य में उन्हें पत्नी जुली कुमारी का निरंतर समर्थन प्राप्त है. इस सेवा अभियान के पीछे क्षेत्र के दिवंगत डॉ. जयकांत प्र. साह से प्रेरणा मिली है. श्री अतुल के पिता का फरवरी माह में निधन हो गया था, जिनसे प्रेरित होकर उन्होंने यह सेवा शिविर आयोजित किया. इस अवसर पर बलबड्डा बाजार एवं आसपास के क्षेत्र के गणमान्य लोग मनोहर भगत, गैबी प्र शर्मा, हीरा भगत, अमित कुमार, गुप्ता, मृतुन्जय कुमार भगत, मदन कुमार साह, प्रकाश हरिजन, मिथुन यादव, सीता भगत, कुन्दन गुप्ता, धर्मवीर साह, पांडव गुप्ता, अभय गुप्ता, जय प्रकाश साह, श्रीकांत साह, मीनाक्षी कुमारी, सुमन, मोहम्मद गफ्फार, हर्ष लव राठौर, मोहम्मद सफीक, मोहम्मद इकराम, तन्मय तरंग, मोहम्मद इरशाद, हर्षित कुश राठौर, मोहम्मद परवेज, बजरंग शर्मा आदि उपस्थित थे. गणमान्य व्यक्तियों ने पेड़ वितरण के इस कार्य की खूब सराहना की और कहा कि यह सेवा दिवंगत पिताजी को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










