प्रयागराज जाने वाले यात्रियो से भरे ट्रेन के जनरल डब्बे, पैर रखने की भी नहीं मिल रही जगह

Updated at : 29 Jan 2025 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रयागराज जाने वाले यात्रियो से भरे ट्रेन के जनरल डब्बे, पैर रखने की भी नहीं मिल रही जगह

नयी दिल्ली-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन में महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने वालों की मची होड़

विज्ञापन

गोड्डा से नयी दिल्ली के लिए बुधवार को खुलने वाली साप्ताहिक ट्रेन में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की खचाखच भीड़ रही. ट्रेन साप्ताहिक है, जो सुबह के 10 बजकर 10 मिनट पर प्रत्येक बुधवार को खुलती है. यह ट्रेन प्रयागराज होते हुए दिल्ली तक का सफर पूरा करती है. इस बार संयोग से प्रयागराज में ही महाकुंभ का आयोजन हुआ है. ऐसे में महाकुंभ में स्नानादि के लिए जिले के बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ देखी गयी. ट्रेन का परिचालन सुबह 10 बजे होना था, लेकिन प्रयागराज जाने के लिए सुबह से ही यात्रियों की भीड़ स्टेशन परिसर में देखी गयी. लोग ट्रेन के जेनरल डिब्बे के खुलने का इंतजार करते रहे. जैसे ही डिब्बे का दरवाजा खोला गया, ट्रेन में प्रवेश के लिए आपाधापी मच गयी. बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग व महिलाओं की भीड़ ट्रेन में प्रवेश के लिए मची रही. ऐसा हुआ कि देखते ही देखते ट्रेन की जनरल बोगियां भी भर गयी. बोगियों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिली. कई लोगो को तो ट्रेन के गेट पर बैठकर जाते देखा गया.

गोड्डा से गिरिडीह-गया होते हुए दिल्ली जाती है यह साप्ताहिक ट्रेन

इस ट्रेन की शुरूआत गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रयास से शुरू थी. मार्च-अप्रैल माह में ट्रेन की शुरूआत की गयी थी. तब से यह ट्रेन जिलेवासियों के लिए बेहतर साबित हुआ. इस बार प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए, तो जिलेवासियों के लिए यह और भी वरदान साबित हो रहा है. इस ट्रेन में जहां सामान्य दिन तो दिल्ली व इलाहाबाद आदि जाने के लिए यात्री टिकट कटाया करते थे, लेकिन इस बार प्रयागराज जाने वालों की लंबी तादाद है. ट्रेन अगले दो सप्ताह तक बुक है. बुधवार को ट्रेन में भारी भरकम संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. प्लेटफॉर्म पर भारी भरकम संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही थी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को तकरीबन 800 की संख्या में लोगों ने प्रयागराज जाने के लिए टिकट कटाया. इसके अलावा कई आरक्षित बोगियों में भी यात्रियों ने प्रयागराज का सफर किया. रेलवे स्टेशन मैनेजर नीतेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए लगातार बोगियों में भीड़ जुट रही है. यह ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola