बी डिविजन क्रिकेट मैच में वाइएससीसीबी ने रोहिनक क्रिकेट क्लब को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Feb 2025 11:16 PM
रोहिनस क्रिकेट क्लब की टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी
जिला क्रिकेट संघ गोड्डा के तत्वावधान में बी डिविजन क्रिकेट लीग का मैच रविवार को पोड़ैयाहाट में वाइएससीसीबी बनाम रोहिनस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइएससीसीबी ने 15.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाये. मंटू कुमार 33 रन एवं सुमन कुमार 25 रन बनाये, वहीं नवाज ने चार विकेट एवं इमरान ने दो विकेट लिये. जवाब में रोहिनस क्रिकेट क्लब की टीम 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी. इमरान 29 रन एवं नवाज ने 20 रन बनाये, वहीं जितेंद्र ने दो विकेट लिये. वाइएससीसीबी कुर्मीचक ने मैच को 23 रनों से जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवाज को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका में मिथुन कुमार एवं मोतीलाल ने निभायी, जबकि स्कोरर के रूप में ऋषि कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










