दशहरा पर मूकबधिर बच्चों के बीच राशन किट वितरित

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 11:05 PM

विज्ञापन

शताक्षी महिला मंडल की राजमहल शाखा ने 150 बच्चों और युवाओं को दिया उपहार

विज्ञापन

दशहरा पर्व के अवसर पर शताक्षी महिला मंडल, राजमहल शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल की गयी. मंडल की ओर से मूकबधिर 150 बच्चों और युवाओं के बीच राशन किट, वस्त्र और मिठाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल की अध्यक्ष संजुक्ता नायक ने किया, जबकि मुख्य मार्गदर्शन शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा, उपाध्यक्ष जीरक आलम, संचिता राय, अनुभा सिन्हा और गीता गिरीश ने दिया. संजुक्ता नायक ने बताया कि यह पहल मूकबधिर बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और दशहरा पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के उद्देश्य से की गयी. इस दौरान बच्चों को दशहरा के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गयी और उन्हें यह संदेश दिया गया कि वे समाज के अभिन्न अंग हैं. विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संवाद सत्र का आयोजन भी हुआ. शिक्षिका को साड़ी और शिक्षक को टी-शर्ट भेंट किया गया. बच्चों को वस्त्र, मिठाइयों के साथ-साथ राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी, साबुन, कोलगेट, बिस्कुट, प्याज, आलू और सोयाबीन जैसी आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गयी. कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था और पूरा वातावरण भावनात्मक और उत्सवमय हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola