अवैध बालू उठाव, परिवहन व डंपिंग पर शिकंजा कसने को लेकर अधिकारियों ने किया घाट का निरीक्षण

Updated at : 15 Feb 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू उठाव, परिवहन व डंपिंग पर शिकंजा कसने को लेकर अधिकारियों ने किया घाट का निरीक्षण

पुलिस प्रशासन को कहीं भी अवैध बालू का डंपिंग नहीं मिला

विज्ञापन

चोरी-छिपे अवैध बालू उठाव, परिवहन व डंपिंग पर शिकंजा कसने को लेकर शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से पथरगामा थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाट समेत अलग-अलग मार्गों पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरगामा सीओ कोकिला कुमारी व थाना प्रभारी मनोहर कुमार दलबल के साथ क्षेत्र के सनातन घाट, सिमरिया घाट, चकवा घाट समेत अन्य बालू घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान सीओ व थाना प्रभारी ने रजौन मोड़ बिसाहा मुख्य मार्ग, रूपुचक मार्ग, कोरका मार्ग, अंबा बथान मार्ग, खैरबन्नी मार्ग, गांधीग्राम, चिलरा चैनपुर मार्ग का भी जायजा लेते हुए अवैध बालू डंपिंग को ढूंढने की कोशिश की. हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन को कहीं भी अवैध बालू का डंपिंग नहीं मिला. पदाधिकारियों ने स्थानीय स्तर से भी अवैध बालू उठाव, परिवहन व डंपिंग का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन इस मामले को लेकर कोई ठोस सुराग पदाधिकारियों को नहीं मिल सका. पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध तरीके से बालू उठाव, परिवहन व बालू डंपिंग करने की जानकारी मिलती है, तो अविलंब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने कहा कि अवैध माइनिंग के ऊपर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन बालू घाटों का औचक निरीक्षण कर रहा है. कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola