बैडमिंटन के फाइनल मैच में रूपेश ने जीतकर खिताब पर जमाया कब्जा

डबल में जीतने वाले खिलाड़ी को पांच हजार नकद के साथ दिया गया ट्रॉफी
मेहरमा प्रखंड क्षेत्र स्थित सुशीला चित्र मंदिर में इंडोर डबल एवं सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ. खेल शुरू होने से पूर्व महागामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, पीरपैंती एसडीपीओ अर्जुन कुमार गुप्ता, मेहरमा बीडीओ अभिनव कुमार,पीरपैंती बीडीओ अभिमन्यु कुमार, पीरपैंती प्रमुख रश्मि कुमारी, उपप्रमुख अंजू देवी, जिप सदस्य ज्योति कुमारी, समाजसेवी अरुण कुमार राम द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर खेल का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में डबल में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. 14 टीमों को हराकर एक ओर से भागलपुर की टीम से रूपेश राज व सबीर कुमार, वहीं दूसरी तरफ से श्रीकांत कुमार व सुमित कुमार फाइनल में पहुंचे और दो शून्य से रूपेश की टीम ने श्रीकांत की टीम को पराजित कर डबल में खिताब पर कब्जा जमा लिया. वहीं सिंगल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया और छह को पराजित कर भागलपुर के रूपेश राज व मुंगेर जिला के महबूब आलम फाइनल मैच में प्रवेश किया. अंततः रूपेश राज ने एक पाली से महबूब को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. डबल में जीतने वाले खिलाड़ी को पांच हजार नकद व ट्रॉफी के साथ ही हारने वाले खिलाड़ी को चार हजार नकद व ट्रॉफी दिया गया. सिंगल में जीतने वाले खिलाड़ी को तीन हजार नकद व ट्रॉफी व हारने वाले खिलाड़ी को दो हजार नकद व ट्रॉफी मुख्य अतिथि भागलपुर सांसद अजय मंडल व मौजूद अतिथियों द्वारा दिया गया. निर्णायक की भूमिका जयरंजन कुमार उर्फ गुड्डू राम व उज्जवल कुमार निभा रहे थे. लाइंस मैन की भूमिका हैप्पी कुमार, मारुति नंदन, अंशु कुमार व गौतम कुमार निभा रहे थे. वहीं व्यवथापक के रूप में डब्बू राम, मयंक कुमार, डिंपल कुमार, गौतम कुमार उर्फ बबलू यादव, विश्वास कुमार, सन्नी कुमार, कृष्णदेव गुप्ता निभा रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




