पंचायत सचिवालय में बीडीओ ने किया ज्ञान केंद्र का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सचिवालय में बीडीओ ने किया ज्ञान केंद्र का उद्घाटन

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और शिक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य

विज्ञापन

डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने और शिक्षा को और सुलभ बनाने के उद्देश्य से पोड़ैयाहाट के भंतोंधा पंचायत सचिवालय में ज्ञान केंद्र की स्थापना की गयी. भंतोंधा पंचायत में बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू और मुखिया दरोथी सोरेन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस अवसर पर बीडीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना, शिक्षा और डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. केंद्र के माध्यम से पंचायत की जनता को कंप्यूटर और इंटरनेट से जोड़ना तथा सरकारी योजनाओं, सेवाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर पर पहुंचाना इसका प्रमुख लक्ष्य होगा. इसके अतिरिक्त, केंद्र का उद्देश्य पठन-पाठन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना, ग्रामीण आबादी में स्वशिक्षा और सीखने की संस्कृति विकसित करना और क्षमता सुधार पर ध्यान देना है. केंद्र को सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा और तैयारी हेतु संसाधन उपलब्ध होंगे. बीडीओ ने बताया कि केंद्र दुनिया के ज्ञान से समुदाय को जोड़ने, ई-लर्निंग संसाधनों के डिजिटल भंडार का प्रबंधन, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कौशल विकास और कंप्यूटर साक्षरता हेतु प्रभावी प्रशिक्षण तथा सरकारी योजनाओं और गतिविधियों के प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola