मेहरमा में टोटो की बाइक से टक्कर, पांच गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
मेहरमा में टोटो की बाइक से टक्कर, पांच गंभीर रूप से घायल

टोटो-टेंपू चालकों की लगातार बनी हुई है लापरवाही और सड़क सुरक्षा की समस्या

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना मेहरमा थाना क्षेत्र के ढोलिया नदी के समीप सामने आयी, जहां एक अनियंत्रित टोटो ने बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. इस सड़क हादसे में बाइक और टोटो दोनों पलट गये, जिससे कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, महागामा थाना क्षेत्र के अंजना निवासी पवन ठाकुर बाइक से डोय की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही टोटो ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. घटना में टोटो पर सवार भागलपुर जिले की रितु कुमारी (19), पीरपैंती के आर्यन कुमार (16), सुंदरपुर की रिंकी कुमारी (27) और बाइक चालक पवन ठाकुर घायल हुए. सभी घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया. वहां डॉ. राजकुमार शील ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, जबकि बाइक चालक के पैर टूटने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मेहरमा और बलबड्डा थाना क्षेत्र में सैकड़ों टेंपू, टोटो और बाइक चलते हैं. अधिकांश वाहन चालक लाइसेंस रहित या नाबालिग हैं और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं. इसके अलावा, अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट के सड़कों पर आते हैं. हालांकि सड़क पर पुलिस की गश्ती रहती है, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण हर दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं. उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक चौक पर एक बस ने बाइक चालक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola